मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी गांव में भट्ठा के समीप मंगलवार दोपहर करीब एक बजे चार नीलगायों की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गायघाट पुलिस ने घटनास्थल से चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं।