शिवरीनारायण क्षेत्र के बिलारी और कचन्दा गांव में बदमाशों ने 3 घटनाओं में 7 युवकों पर हमला कर दिया। हमला से 3 युवकों को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 1 युवक की हालत बेहद गम्भीर बनी हुई है। 4 बदमाशों ने रॉड और डंडे से हमला किया है। लूट के लिए बदमाश पहुंचे थे और रुपये नहीं देने पर हमला है।