दरअसल, 27 जनवरी की सुबह 21 वर्षीय युवती पूनम महंत की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी प्रेमी प्रवीण प्रकाश चंद्रा सहित सहयोग अन्य 2 आरोपी लव प्रकाश चंद्रा, केशव चंद्रा को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।