मधेपुरा: मधेपुरा में नाम वापसी के अंतिम दिन दो अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया, अब चुनावी मैदान में 37 प्रत्याशी
बिहार विधानसभा को लेकर सोमवार को सामान्य प्रेक्षक की देखरेख तथा सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के निगरानी में नाम वापसी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सिंहेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी के नंदन कुमार तथा मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय राजेन्द्र दास ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी के पश्चात अब जिले में 37 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं।