भभुआ: बेतरी रोड में ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jan 17, 2026 बता दे की बेतरी रोड में शनिवार की दोपहर एक अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा पलट गया। जिसमें ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल ई- रिक्शा चालक को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा। घायल ई- रिक्शा चालक बेतरी गांव का रहने वाला राहुल कुमार बताया जाता है।