भभुआ: बेतरी मोकरी के बीच अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से पिता-पुत्र घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jan 17, 2026 जानकारी के अनुसार बेतरी मोकरी के बीच शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे भभुआ से बेतरी की ओर जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर के पलट गया, जिसमें ई- रिक्शा सवार पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा। घायल मोकरी निवासी बालेश्वर गोंड और राजू गोंड बताए जाते हैं।