कटकमदाग: कटकमदाग प्रखंड सभागार में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित
कटकमदाग प्रखण्ड सभागार में शनिवार को एक बजे सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कटकमदाग अंचल कार्यालय से अमिता सिन्हा तथा प्रखण्ड कार्यालय के अनुसेवक पोखन महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।