अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के जलूपुर के समीप हाईवे पर दौड़ती गत्ता लदी डीसीएम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलूपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 11 बजे गत्ता लदी एक डीसीएम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। डीसीएम चालक अजय पाल सिंह अजीतमल क्षेत्र के अ