बडोनी: ग्राम नोनेर में सांप के काटने से एक अधेड़ की हुई मौत, जिगना पुलिस ने किया मर्ग कायम
Badoni, Datia | Jul 12, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम नोनेर में सर्प के काटने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शुक्रवार की रात्रि में 10 बजे जिगना पुलिस ने बताया की मृतक अधेड़ मुन्नालाल पुत्र आशाराम आदिवासी अपने घर पर था तभी उसे सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के लड़के की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।