हाथरस: सड़क पर पैदल चल रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर किया गया रेफर
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाबू के पास सड़क पर पैदल चल रहे अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल अज्ञात युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां से डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टर ने युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।