वारिसलीगंज: राजद की वारसलीगंज विधायक अनीता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात विकास की मुद्दा पर चर्चा दी ज्ञापन
वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजद विधायक अनीता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की।