नानपारा: नानपारा में टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत और कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा बाईपास पर शिवाला बाग मंदिर के पास एक सीएनजी टैम्पो (UP 40/CT 1211) और बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रिसिया थाना क्षेत्र के समसापार निवासी 42 वर्षीय विपिन कुमार फौजदार पुत्र जगपत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीय राम भूखन पुत्र बृजलाल, 30 वर्षीय रमाकांत शामिल रहे