देवघर: उपायुक्त ने की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बरतने का दिया निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 4:00 बजे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई इस बीच उपायुक्त ने सभी को कार्य में तेजी लाने और पारदर्शिता बरतने का सख्त निर्देश दिया।