वेना थाना पुलिस ने पैठना गांव के पास से रविवार को दोपहर 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सोहडीह निवासी मनीष कुमार रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक होंडा साइन बाइक पर रखी प्लास्टिक की बोरी से अलग-अलग पांच पॉलीथिन में करीब 45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है।