कैंपियरगंज: राप्ती नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन की डूबकर दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। राप्ती नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान सुभम यादव (18), राजबीर यादव (18) निवासी बरियारपुर और शिव सहानी (18) निवासी काजीपुर के रूप में हुई है।