शहपुरा: अमरपुर ब्लॉक मुख्यालय में ठेकेदार ने 90 डिग्री कोण की बनाई पुलिया, शहपुरा विधायक ने जताई आपत्ति
शहपुरा विधानसभा के अमरपुर ब्लॉक मुख्यालय में ठेकेदार ने सड़क मार्ग पर 90 डिग्री कोण की पुलिया बना दी जिसका निरीक्षण करते हुए शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने नाराजगी जताई और बुधवार सुबह 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिया सुधार को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे हादसों को रोका जा सके ।