दादरी: सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया इलाज, बिजली रही गुल
सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से ही हर 10 से 15 मिनट पर बिजली गुल होती रही है। मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। दिनभर ओपीडी में ऐसा ही रहा। इस वजह से जो लिफ्ट चल रही थी, वो भी बंद हो गई। गर्भवती महिलाओं को तीसरी मंजिल पर ओपीडी में सीढ़ियों से जाना पड़ा। पानी की सप्लाई पहले से बंद है। टैंकर से काम चलाया