अररिया: नरपतगंज में सर्पदंश से महिला की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Sep 30, 2025 अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बीबीगंज वार्ड संख्या 9 से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक 45 वर्षीय महिला कविता देवी की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब कविता अपने घर के दरवाजे से आंगन की ओर जा रही थीं।