इंदौर: तिरुपति बालाजी मंदिर की सफाई में नगर निगम करेगा सहयोग, ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
Indore, Indore | Dec 4, 2024 इंदौर की स्वच्छता का डंका पुरे देश में है और यहाँ का स्वच्छता मॉडल कई जगह अपनाया भी जा रहा है, लेकिन अब इसे देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति में लाया जा रहा है। जिसको लेकर महापौर ने बताया कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर की ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इंदौर नगर निगम मदद करने जा रहा है। इसके लिए जल्द एक टीम तिरुपति मंदिर भी जाने वाली है।