इंदौर: 56 दुकानों पर 'ना पोहा, ना चाय, बांग्लादेश हाय हाय' के नारे वाले पोस्टर लगे, व्यापारियों ने विरोध में दुकानें रखीं बंद
Indore, Indore | Dec 4, 2024 बांग्लादेश में हिंदूओ पर हो रही हिंसा के विरोध में इंदौर के 56 दुकान पर एक विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। जहां व्यापारियों ने आज अपनी सभी चाय और पोहा की दुकानें बंद रखी और इस दौरान "ना पोहा-ना चाय, बांग्लादेश हाय हाय" जैसे नारे वाले पोस्टर लगाए। यह कदम बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हिंसा पर विरोध व्यक्त करने और एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से उठाया गया।