पन्ना: धूंधुआ सेहा में फिर गूंजी किलकारी: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन P-652 ने दिया दो स्वस्थ शावकों को जन्म!
Panna, Panna | Jul 1, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद सुखद और रोमांचित करने वाली खबर सामने आ रही है। पन्ना के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध प्रजनन स्थल 'धूंधुआ सेहा' में बाघिन P-652 ने दो नन्हे और बेहद स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिनकी उम्र लगभग 10 दिन बताई जा रही है।