शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से 'पहल ग्रुप' द्वारा हथौड़ा चौराहे पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए।