कटोरिया: राजवाड़ा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिस जवान घायल, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर
Katoria, Banka | Oct 11, 2025 कटोरिया- देवघर रोड स्थित राजवाड़ा के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार झारखंड पुलिस का एक जवान घायल हो गया। उक्त जवान देवघर से बाइक द्वारा घर जा रहा था। घायल जवान को इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।