मेदिनीनगर (डालटनगंज): राजहरा रेल हादसे का असर जारी,35 घंटे बाद भी सामान्य नहीं हुआ परिचालन,यात्रियो की बढ़ी परेशानी,मेदिनीनगर स्टेशन पर सन्नटा
पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप कोयला लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद डालटनगंज-गढ़वा रोड रेलखंड पर रेल परिचालन 35 घंटे बाद भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। अप लाइन पर यातायात प्रभावित रहने के कारण रेलवे प्रशासन ने 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 7 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। परिचालन बाधित होने से डालटनगंज रेलवे