भिंड नगर: भिंड बस स्टैंड पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 बसों का चालान, ₹9500 का राजस्व वसूला
भिंड। जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बस स्टैंड पर परिवहन विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 11 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान बस संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि सभी वाहन संचालक परिवहन विभाग के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी