अररिया: शहर की महिलाओं ने बरगद के पेड़ों पर उत्साह के साथ पूजा की, पति की दीर्घायु की कामना की
Araria, Araria | May 16, 2026 अररिया शहर के विभिन्न मंदिरों और बरगद वाले पवित्र स्थानों पर आज वट सावित्री पूजा का भव्य आयोजन देखा गया। सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर पूजा की थालियां, फल-फूल, रक्षा सूत्र और अन्य सामग्री लेकर पहुंचीं। जहां पुरोहितों के द्वारा बरगद के पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ वट सावित्री व्रत का पालन किया और अपने पतियों