भिंड जिले के पावई थाना इलाके पावई गांव में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत महिला ने पावई थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए बारीकी से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है