हैदरगढ़ स्थित मंगलपुर डाक बंगले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक आयोजित की गई। रविवार को हुई इस बैठक में नहरों की सिल्ट सफाई और डीएपी खाद की अनुपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। त्रिवेदीगंज ब्लॉक अध्यक्ष माता प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में यह विशाल किसान बैठक रविवार को शाम पांच बजे तक संपन्न हुई।