कुशलगढ़: भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई नानी बाई को मायरो कथा, मायरा भरने निकली शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के मोहकमपुरा कस्बे में शनिवार शाम 5 बजे श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में नानी बाई को मायरो कथा का विधिवत समापन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथा का आयोजन शिव महापुराण के सुप्रसिद्ध कथावाचक प्रेम नारायण महाराज के मुखारविंद से किया गया। 10 जून से 13 जून तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।