खिरकिया: मूंग की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप, कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को दी सलाह
Khirkiya, Harda | Apr 27, 2026 जिले में मूंग फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की गई है। आज 27 अप्रैल शाम 6 बजे कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि जिले के कुछ क्षेत्रों में मूंग की फसल में झुलसा (बैक्टीरियल ब्लाइट) रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।