ऊंचाहार: सरदारगंज रेलवे क्रासिंग के पास आवारा कुत्तों के हमले से सड़क पर गिरे बाइक सवार, एक को किया गया रेफर
ऊँचाहार तहसील व गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की दोपहर, आवारा कुत्तों के झुंड ने बाइक सवार पर हमला कर दिया, घटना में बाइक सवार दिलशाद व अयान निवासी सरदारगंज सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये, सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा घायलों को ऊँचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से अयान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।