झालरापाटन: माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर झालरापाटन में बैंड-बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा, हुई महाआरती
महेश नवमी पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत झालरापाटन में माहेश्वरी समाज ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। बुधवार दोपहर 3:00 बजे समाज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह शोभायात्रा गोपाल मंदिर से प्रारंभ हुई।शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ समाज के पुरुष सफेद वस्त्रों में, जबकि महिलाएं लाल चुनरी पहनकर भगवान महेश का जयकारा लगाते हुए चल रही थी।