तारापुर स्थित श्री श्री 108 बाबा तारेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर निकली गई भव्य झांकी के सफल संचालन को लेकर कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झांकी में भाग लेने वाले कलाकारों समर्पित कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.