इटावा: बढ़पुरा इलाके के चंबल नदी में दोस्तों के संग नहाने पहुंचे युवक की बोट पुल के पिलर से टकराने पर डूबने से हुई मौत
Etawah, Etawah | Jun 8, 2025 बढ़पुरा क्षेत्र में चंबल नदी में दोस्तो संग नहाने गया नगला वीरबल निवासी 22 वर्षीय नवीन बघेल, सचिन, अंकित, गुड्डू, अंकुश और हर्ष के साथ सुबह करीब 10 बजे चंबल नदी में नहाने गया था। जहां सेंचुरी विभाग की वोट खड़ी देख नवीन उसे लेकर चला गया तभी वोट पुल के पिलर संख्या 5 से टकरा जाने से नवीन डूब गया। पुलिस व स्थानीय गोताखोरोें ने दो घंटे बाद उसके शव को बरामद किया।