इटावा: लवेदी इलाके में अज्ञात कारणों से 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की
Etawah, Etawah | Jun 8, 2025 लवेदी इलाके में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रविवार दोपहर ओरीब 12 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया कि लवेदी इलाके के चंदपुरा गांव में शनिवार शाम करीब 6 बजे घर मे फांसी लगा ली थी, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।