सोहागपुर: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी, नर्मदा घाटों पर लगी रही श्रद्धालियों की भीड़
आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर मां नर्मदा में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या पर आज सोमवार सुबह 4:00 बजे से लेकर दोपहर तक स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नर्मदा घाटों पर लगी रही। सोहागपुर के ग्राम माछा अजेरा ईशरपुर रेवा बनखेड़ी पामली सहित अन्य नर्मदा घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान के