रीठी: देवगांव में बाइक-कार टक्कर के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शराब दुकान की गाड़ी पर किया हमला
Rithi, Katni | May 25, 2026 रीठी थाना क्षेत्र के देवगांव में रविवार दोपहर बाइक और कार के बीच हुई टक्कर के बाद तनावपूर्ण माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टक्कर शराब ठेकेदार की कंपनी की कार ने की थी, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे देवगांव में हुई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।