कलान: जलालाबाद में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
शाहजहांपुर के जलालाबाद नगर पालिका परिषद में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय के नेतृत्व में पालिका परिसर व ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में आईईसी टीम व नगर पालिका कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।