राठ: सैदपुर गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप (लोडर) के परखच्चे उड़े, दोनों चालक गंभीर घायल
Rath, Hamirpur | Apr 21, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गाँव के पास स्थित तुलसी फैक्ट्री के सामने आज मंगलवार को गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने केमिकल से भरे ड्रमों से लोड पिकअप (लोडर) में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें लदे केमिकल के ड्रम फटने से रसायन सड़क पर फैल गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।