इटारसी: न्यू यार्ड स्थित मुक्ति धाम के पास कचरे से खेत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई, वीडियो आया सामने
बुधवार को इटारसी के न्यू यार्ड स्थित मुक्ति धाम के पास पड़े कचरे में असमाजिक तत्व के लोगों ने आग लगा दी जिसका वीडियो दोपहर करीब 2.30 बजे सामने आया है। आग की लपटों के चलते पास के ही खेत में भी आग भड़क गई, ओर फैलने लगी इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी,मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब 1 घंटे बाद बुझी।