चरखारी: खरेला में आल इंडिया मंसूरी समाज के इज्तिमाई शादी सम्मेलन में 5 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
खरेला कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आल इंडिया मंसूरी समाज का सामूहिक शादी सम्मेलन आयोजित हुआ।इसमें 5 जोड़ों की शादी कराई गई। 4 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हाफिज जब्बार ने पढ़ाया जबकि हिन्दू जोड़े अरुण कुमार चित्रकूट और रानी पिपरौधा की शादी आश्रम में रीति-रिवाज से कराई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी व कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष रहीम बक्स मौजूद रहे।