पटेढ़ी बेलसर: नीलगाय के बचने के चक्कर में पेड़ से टकराकर पलटी कार , पलटते ही धू धू कर जल कर राख।
एक लक्जरी कार में आग लग गई और देखते ही देखते लाखो की कार धू धू कर जलकर राख हो गई।घटना बेलसर ओपी क्षेत्र के मौना विशुनपुर गांव के पास की है।घटना के बारे मे बताया गया है कि पश्चिमी चम्पारण के भैरोगंज निवासी सौरभ पांडेय अपनी लग्जरी कार से अपने घर पटना से जा रहा था तभी बेलसर ओपी क्षेत्र के मौना विशुनपुर गांव के पास सड़क हादसा।