बेलसर में सोमवार को होली व दिवाली का नजारा एक साथ नजर आया। विधानसभा में नीतीश कुमार द्वारा विश्वासमत प्राप्त किए जाने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान पटाखे फोड़े गए, वहीं रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाईयां भी दी गई। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा किया।