समस्तीपुर: में तेज़ रफ़्तार का कहर, दूध टैंकर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा
समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहां एक दूध टैंकर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। घटना समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समीप गुरुवार शाम की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।