आज शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब दुमका के पुराना समाहरणालय परिसर में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योति मुर्मू ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि संघ का निर्माण कर्मचारियों के अधिकार और उनकी समस्या के समाधान के लिए हुआ है।