विधानसभा गौरा के ग्राम पंचायत मन्नीजोत मे सोमवार 10 बजे अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने विधि-विधान व पूजा-पाठ के साथ कार्य की शुरुआत की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।