कोलेबिरा: ऐतिहासिक गांधी मेला आज समाप्त, नगर परिषद ने अवधि बढ़ाने से किया इनकार, स्थल खाली करने के निर्देश
सिमडेगा।शनिवार को शाम 7 बजे नगर परिषद सिमडेगा ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक गांधी मेला आज 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। मेला की अवधि बढ़ाने से इंकार करते हुए परिषद ने सभी दुकानदारों और संचालकों को निर्देश दिया है कि आवंटित स्थल मेला समाप्ति के बाद अतिक्रमण मुक्त कर पूर्व स्थिति में नगर परिषद को सौंपें।