छतरपुर: कुर्रा गांव में नाले में बाइक गिरने से किशोर की मौत, तीन लोग थे सवार; पुलिस जांच में जुटी
ईशानगर थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे बाइक सवार तीन लोग नाले में गिर गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोगों को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर के शव का रविवार को सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल छतरपुर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।