सरदारपुर: राजगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल निकासी नही होने से मुख्य द्वार पर हो रहा जल भराव, मरीज परेशान #jansamasya
Sardarpur, Dhar | Sep 15, 2025 राजगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल निकासी नही होने से आसपास के घरों का पानी जमा हो रहा हैं। जिससे स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बारिश के पानी के अलावा आसपास के घरों का भी पानी स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर जमा हो रहा हैं।