मवाना: किठौर में दूसरी शादी करने पर विवाहिता को घर से निकाला, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रही वायरल, कप्तान से की थी शिकायत
बुधवार को एसएसपी से शिकायत करते हुए लोहिया नगर निवासी शगुफ्ता ने बताया था कि उसके पति ने दूसरी शादी करने के बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है ।वहीं गुरुवार को शाम 4:00 विवाहिता की घर से निकलने के बाद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कप्तान से की गई शिकायत वह वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।